11 May 2005

परिचय

sarad jain
मध्य प्रदेश राज्य शासन में होमियोपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ॰ शरद जैन का जन्म 29 जून 1955 को रायसेन म॰प्र॰ में हुआ। साहित्यिक, सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ज्ञानार्जन विषयक गतिविधियों में पूरी आस्था के साथ जुड़े डॉ॰ जैन हिन्दी कविता को मानसिक खुराक मानते हैं। व्यंग्य आपकी मन पसन्द विधा है। आप मुख्य रूप से हाइकु, क्षणिका, मुक्तक, कविताएँ और गीतों का सृजन कर रहे हैं। साहित्यिक गतिविधियों में आपकी सक्रिय सहभागिता रहती है। डॉ॰ जैन की हाइकु एवं अन्य कविताओं का प्रकाशन विभिन्न पत्र–पत्रिकाओं में होता रहता है।
सम्पर्क सूत्र—
सिद्ध छाया, गिन्नी कम्पाउंड
होशंगाबाद (म॰प्र॰) 461001
दूरभाष :
07574-253610

क्षणिकाएँ

  • बरसात

हमारे यहाँ तो
बारहों महीने
रहती है बरसात
घर में बीवी
और
दफ्तर में साहब
बरसते हैं दिन-रात

--000--


  • यादें

तुम्हारी यादें
सुरक्षित हैं
गैस कांड की तरह
और तुम
गायब हो
मुआवजे की तरह
--000--

  • डैड


    सभ्यता में

    आजकल लोग
    कैसे हो गए
    जिंदा पिता भी
    अब
    डैड हो गए
    --000--

  • केक्टस सभ्यता


    कैसे कैसे
    चलन हो गए
    कैसी हो गई
    नेक चलनी
    भूल गए तुलसी गुलाब
    लगाते हैं लोग
    नागफनी
    --000--

:: डॉ॰ शरद जैन ::

09 May 2005

प्रतिक्रिया

नर्मदा तीरे के लिए यहाँ क्लिक करें